धनबाद: कतरास थाना क्षेत्र के तेलियाबांध आमटांड़ बस्ती में मुन्ना पंडित उम्र50 वर्ष लिलोरी स्थान में पूजा करने का कार्य करते थे उनकी हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। उनका शव लहूलुहान अवस्था में घर मे हि पड़ा मिला। सूचना मिलने पर बाघमारा पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ अजीत कुमार विमल और कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे।एसडीपीओ अजीत कुमार विमल के अनुसार, मृतक के गले में तार बांधकर गला दबाया गया और चाकू से भी वार किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है और हत्या के कारणों तथा इसमें शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
0 Comments