-->

दुर्गापूजा को लेकर हजारीबाग प्रशासन ने जारी किए सुरक्षा दिशा-निर्देश


हजारीबाग। आगामी दुर्गापूजा के दौरान शांति, विधि-व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर हजारीबाग ने पूजा समितियों एवं कार्यक्रम आयोजकों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले पर्व के दौरान पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, महिला-पुरुषों के लिए अलग प्रवेश एवं निकास द्वार, प्राथमिक चिकित्सा और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था अनिवार्य की गई है। यातायात व्यवस्था, पार्किंग एवं भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन से समन्वय बनाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, ध्वनि प्रदूषण नियमों का पालन करते हुए रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर के उपयोग पर रोक, हथियारों पर प्रतिबंध तथा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले गीतों और वक्तव्यों से बचने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने सभी आयोजकों से दिशा-निर्देशों का पालन कर दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments