-->

बीसीसीएल कर्मी की मौत पर हंगामा


परिजनों के प्रदर्शन के बाद प्रबंधन से बनी सहमति, मां को मिलेगा नियमानुसार मुआवजा

बाघमारा  : सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बीसीसीएल ब्लॉक-2 में कार्यरत कर्मी प्रकाश कुमार महतो का इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी मौत की खबर से परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक के साथ आक्रोश फैल गया। इसके बाद परिजनों और कर्मियों ने शव को ब्लॉक-2 के परियोजना पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष रखकर प्रदर्शन किया। वे मृतक के आश्रित को मुआवजा और नियोजन देने की मांग कर रहे थे। मामले को लेकर बीसीसीएल प्रबंधन और श्रमिक प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई। इसमें मृतक के छोटे भाई विकास कुमार महतो को अनुकंपा के आधार पर तत्काल प्रोविजनल नियोजन देने पर सहमति बनी। वहीं, मृतक की मां गीता देवी को बेनिवोलेंट फंड सहित बीसीसीएल के नियमों के तहत मिलने वाली सभी देय राशियों का जल्द भुगतान करने का निर्णय लिया गया।

Post a Comment

0 Comments