-->

तोपचांची और सरायढेला के दो अल्ट्रासाउंड केंद्र सील

 


जिले में अवैध भ्रूण लिंग जांच के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सरायढेला स्थित न्यू रिलीफ डायग्नोस्टिक सेंटर और तोपचांची जांच घर की अल्ट्रासाउंड मशीनें सील कर दीं। गुरुवार को उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे की निगरानी में छह सदस्यीय जांच दल ने दोनों केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने बताया कि न्यू रिलीफ डायग्नोस्टिक सेंटर के खिलाफ गंभीर शिकायत मिली थी। आरोप है कि यहां कतरास की एक गर्भवती महिला की अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच कराई गई थी। मामले की जांच के दौरान संदेह के आधार पर अल्ट्रासाउंड मशीन सील कर दी गई। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है।

वहीं, तोपचांची जांच घर में पीसी-पीएनडीटी एक्ट के उल्लंघन के मामले में अल्ट्रासाउंड मशीन सील की गई। जांच दल में कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अयोध्या कुमार, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. तबरेज आलम, डॉ. विकास राणा सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments