-->

रूपी सोरेन के निधन पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि


तोपचांची। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की तोपचांची प्रखंड समिति की ओर से 8 अक्टूबर 2026 को कृष्णा रिसोर्ट/गुलशन मोटेल में शोक सभा का आयोजन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष नवीन पांडेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन पर उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान केंद्रीय उपाध्यक्ष दयाल महतो ने कहा कि ईश्वर रूपी सोरेन की पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के दौरान गुरुजी के त्याग और बलिदान के लंबे दौर में रूपी सोरेन ने परिवार और बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी संभालते हुए काफी कठिन परिस्थितियों का सामना किया।

वहीं, वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारी शंकर किशोर महतो ने भी रूपी सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार को भगवान दुख सहने की शक्ति दें। उन्होंने आंदोलन के दिनों को याद करते हुए कहा कि जब झारखंड आंदोलन तेज था, तब वे रूपी सोरेन के घर जाया करते थे। रूपी सोरेन आंदोलनकारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहती थीं कि अपने मकसद को पूरा करने के लिए हिम्मत न हारें और लगातार आंदोलन करते रहें।

शोक सभा में केंद्रीय महासचिव गोपाल रवानी, केंद्रीय प्रवक्ता दिलीप गोस्वामी, जितेंद्र नाथ महतो, डोमेन महतो, जानकी महतो, महेंद्र महतो, बालेश्वर महतो, मिथुन महतो, नीलकंठ महतो, भास्कर सिंह, रामचंद्र सिंह, लालमणि महतो, प्रदीप मंडल, हरदयाल ठाकुर, प्रण प्रसाद महतो, रोहन महतो, गिरधारी महतो, मनोज महतो, सलीम अंसारी, कुतुबुद्दीन अंसारी, छोटन सिंह, विनोद बिहारी महतो समेत दर्जनों झारखंड आंदोलनकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments