-->

सलानपुर कोलियरी के तीन नंबर सीम में अवैध उत्खनन का ग्रामीणों ने किया विरोध


गुहीबांध में हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत

ग्रामीणों ने सुबह में बरामद किया खोखा

धनबाद 

कतरास. रामकनाली ओपी अंतर्गत गुहीबांध कलाली फाटक स्थित कतरास क्षेत्र के सलानपुर कोलियरी के तीन नंबर सीम के निकट कोयला तस्करों द्वारा अवैध खनन करने को लेकर जेसीबी मशीन से साफ सफाई कराए जाने पर कलाली फाटक राम पूजन नगर के दर्जनों ग्रामीण बुधवार रात 9 बजे अवैध उत्खनन का विरोध करने पहुंचे. विरोध कर रहे ग्रामीणों को अवैध कोयला तस्कर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। जिससे वहां के ग्रामीण भाग खड़े हुए. रामपूजन नगर के रहने वाले शौकत खान ने बताया कि यहां किसी भी कीमत पर अवैध उत्खनन नहीं होने देंगे। गोलीबारी से ग्रामीण डरने वाले नहीं है।शौकत ने कहा कि इसकी शिकायत पुलिस के वरीय अधिकारियों से करेंगे और अवैध उत्खनन का पुरजोर विरोध किया जाएगा. ग्रामीणों ने बताया कि हवाई फायरिंग कर कोयला तस्कर दहशत फैलाकर अपना दबदबा कायम रखना चाहते हैं. ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे शौकत खान ने बताया कि रामपूजन नगर कलाली फाटक को छाताबाद तथा टंडाबारी नहीं बनने देंगे. शौकत खान ने कहा कि कलाली फाटक के रहने वाले नामक युवक के इशारे पर अवैध खनन के लिए सफाई कार्य किया जा रहा था.कलाली फाटक के आसपास अवैध उत्खनन का हम लोग विरोध करते हैं. शौकत खान ने बताया कि विरोध करने पर कुछ अज्ञात लोगों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की. इसकी शिकायत हम लोग वरीय पुलिस से करेंगे. हवाई फायरिंग होने से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है. तस्कर कोयला निकलने के लिये जबरन सफाई कर रहे थे. जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया.

Post a Comment

0 Comments