-->

एक घंटे तक खड़े रहकर डीसी ने सुनीं फरियादें, दो महीने से राशन के लिए भटक रहे बुजुर्ग को मिली राहत


धनबाद समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त आदित्य रंजन ने करीब एक घंटे तक खड़े रहकर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन विवाद, पेंशन, प्रमाण पत्र, मुआवजा और जान से मारने की धमकी जैसे मामलों की शिकायतें सामने आईं।

जनता दरबार में बीएमपी कुष्ठ कॉलोनी निवासी बुजुर्ग बहादुर राय ने बताया कि उन्हें पिछले दो महीने से राशन नहीं मिल रहा था। राशन डीलर फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होने के कारण अनाज देने में असमर्थता जता रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद आपूर्ति विभाग ने तकनीकी समस्या दूर कर बुजुर्ग को राशन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की। डीसी ने अधिकारियों को लंबित शिकायतों का जल्द निष्पादन करने और जरूरतमंद लोगों को उनके अधिकार दिलाने का निर्देश दिया।

Post a Comment

0 Comments