-->

हजारीबाग में दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार और दो विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध


हजारीबाग के डेली मार्केट सब्जी मंडी स्थित एक दुकान में ताला तोड़कर नकदी और मॉनिटर चोरी करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णा खंडेलवाल (करीब 18 वर्ष), निवासी मिलान चौक, कुम्हारटोली, सदर थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को दुकान मालिक रूपेश अग्रवाल ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में सदर थाना कांड संख्या 264/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर 5 नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया और झंडा चौक स्थित पान गुमटी का ताला तोड़कर रुपये चोरी करने की घटना में भी शामिल होने की बात बताई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments