![]() |
गोमो। खेसमी के ग्रामीण अपने गांव के मूल भूत समस्याओं को लेकर तोपचांची अंचलाधिकारी को एक आवेदन दिया जिसमें मूल रूप से खेसमी का मीनी सर्वे कराने क्योंकि 1962- 64 में बिहार सरकार के द्वारा सर्वे जो कराया गया था।उनका नक्शा उपलब्ध नहीं है जिसे ग्रामीणों को जमीन संबंधी समस्या उत्पन्न होती रहती है। ओर 2019 से दाखिल खारिज बंद क्यों किया गया।
तथा खेसमी के करमकुल्ही का सार्वजनिक रास्ता को रेलवे द्वारा बनाए जा रहे रेल ओभर व्रीज के एप्रोच रोड तक मिलाने को लेकर अंचलाधिकारी महोदय को एक आवेदन दिया गया।
अंचलाधिकारी ने तुरंत संज्ञान में लेते हुए हल्का कर्मचारी को रिपोर्ट देने का आदेश दिया। एवं सर्वे एवं दाखिल खारिज के लिए भुमी प्रबंधन एवं अपर समाहर्ता को चिट्ठी लिखकर जल्द से जल्द समस्या का निराकरण कै लिए सकारात्मक आश्वासन दिए।
मौके पर बी.सी. मंडल, सुनील कुमार मंडल, हरदयाल ठाकुर, बिजय मंडल, आनंद महतो प्रोफेसर, अजीत मंडल, सुखदेव मंडल, प्रदीप कुमार मंडल, लालमनि महतो तथा प्रमुख आनंद कुमार महतो थे।

0 Comments