बरवाअड्डाः बरवाअड्डा थाना अंतर्गत फुफुआडीह गांव में चोरों ने चंदन कुमार साव के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी कर ली।
पीड़ित चंदन कुमार साव के अनुसार, चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी व संदूक खंगाल डाले। चोर घर से 50 हजार रुपये नकद के साथ-साथ सोने की एक चेन, चार अंगूठी, दो जोड़ी झुमका, चार मंगलसूत्र लॉकेट, चांदी की पायल और अन्य कीमती सामान अपने साथ ले गए। पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोरी गए कुल आभूषणों और नकदी की कीमत लगभग 10 से 12 लाख रुपये आंकी जा रही है। गृहस्वामी ने इसकी सूचना बरवाअड्डा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरों का सुराग लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

0 Comments