तोपचांची : आज़ाद समाज पार्टी (कांसीराम) का बैठक तोपचांची हटिया मैदान में तोपचांची प्रखंड कमिटी विस्तार हेतु बैठक किया गया इस बैठक की अध्यक्षता विनय कुमार दास के द्वारा किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रदीप कुमार दास को प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड सचिव गणेश कुमार दास, उपाध्यक्ष कैलाश तुरी, प्रखंड संगठन सचिव महफिल अंसारी ,महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष हेमावती देवी, प्रखंड सचिव नीतू , उपाध्यक्ष नेहा देवी का चयन जिला अध्यक्ष विकाश सहिस के द्वारा किया गया। इस बैठक में भीम आर्मी प्रदेश सचिव डब्लू हरी, धनबाद जिला परिसंघ अध्यक्ष संतोष दास,जिला संगठन सचिव एहसान, कुणाल, मनोज दास, संतोष कुमार, विकाश हाड़ी, तस्लीम अंसारी, संकर तुरी, टीपू सुल्तान, प्रवीर मुखी, मुस्लिम अंसारी, इंद्र देव, अमीर, असरफ मुख्य रूप से बैठक में उपस्थित हुए।

0 Comments