बाघमारा के थर्ड जेंडर समुदाय के चित्रकार अनूप का निधन

 


एक स्वाभिमानी कलाकार को पूरे गाँव ने एक परिवार की तरह दी विदाई , जिसकी हर ओर हो रही प्रशंसा

धनबाद : मूल रूप से कतरास के रहने वाले अनूप ने अपना पूरा जीवन बाघमारा क्षेत्र में ही बिताया। वे हरिना बस्ती स्थित गौरी धाम के पास एक छोटे से सामुदायिक भवन में रहते थे।

उनकी सबसे बड़ी पहचान उनका स्वाभिमान और उनकी अद्भुत कला थी। उन्होंने कभी किसी के सामने हाथ नहीं फैलाया, बल्कि अपनी चित्रकारी से मेहनत की कमाई कर जीवन यापन किया।

उन्हें पल भर में किसी भी व्यक्ति का सटीक स्केच बनाने में महारत हासिल थी, जिसके कारण क्षेत्र का हर वर्ग उन्हें जानता और सम्मान करता था।

अनूप के निधन के बाद हरिनशणा बस्ती और आसपास के ग्रामीणों ने मानवता की मिसाल पेश की है। ग्रामीणों ने उनके पार्थिव शरीर को सुरक्षित रखने के लिए फ्रीजर की व्यवस्था की है। सूचना मिलने पर उनके परिजन कल बाघमारा पहुंच रहे हैं, उसके बाद ही अंतिम संस्कार पर निर्णय लिया जाएगा।

एक स्वाभिमानी कलाकार को पूरे गाँव ने एक परिवार की तरह विदाई दी, जिसकी हर ओर सराहना हो रही है।

Post a Comment

0 Comments