तोपचांची प्रखंड में जनप्रतिनिधियों की अनदेखी पर नाराजगी।


प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार ने दी आंदोलन की चेतावनी

तोपचांची। तोपचांची प्रखंड में जनप्रतिनिधियों की कथित अनदेखी और अधिकारियों के असहयोगात्मक रवैये को लेकर पीआरआई सदस्यों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नाराजगी जताई।

प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार ने आरोप लगाया कि झारखंड स्थापना दिवस पर आयोजित परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम की सूचना उन्हें समय पर नहीं दी गई। विरोध जताने के बाद बीडीओ की ओर से सुबह 10:39 बजे व्हाट्सएप पर आमंत्रण भेजा गया, जबकि कार्यक्रम शुरू होने वाला था। नमामि गंगे योजना के कार्यक्रम में भी उन्हें शामिल नहीं किए जाने पर सवाल उठाए गए।

इसके अलावा सप्लायर चयन में कथित पक्षपात, अधिकारियों के असहयोगात्मक रवैये और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में आम जनता को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया गया।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उनकी लड़ाई व्यक्तिगत सम्मान की नहीं, बल्कि जनता को उनका अधिकार और काम दिलाने की है। उन्होंने चेतावनी दी कि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा। इस मामले पर बीडीओ से पूछने पर उन्होंने कहा कि सभी को प्रोग्राम की जानकारी वॉट्सएप पर दे दी गई थी। 

प्रेस कांफ्रेंस में प्रसिद्ध सिंह मुखिया, गुलाम सरवर खान मुखिया, लक्ष्मी नारायण मुखिया, जितेन्द्र कुमार पाण्डे, जगदीश महतो पंचायत समिति सदस्य, द्वारिका प्रसाद पंचायत समिति सदस्य, दयानंद प्रमाणिक मुखिया, सीताराम महतो मुखिया, ललित कुमार दास पंचायत समिति सदस्य, निशार अहमद पंचायत समिति सदस्य, सदानंद महतो समाज सेवी तोपचांची आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments