झारखंड स्थापना दिवस पर छूटे हुए आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित।


10 आंदोलनकारियों को मिला प्रशस्ति पत्र

तोपचांची। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य सरकार की ओर से झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित करने की पहल के तहत तोपचांची प्रखंड में छूटे हुए आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस संबंध में प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार ने बताया कि झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर सरकार की ओर से कुल 54 आंदोलनकारियों की सूची प्राप्त हुई थी। इस सूची के आधार पर अधिकांश आंदोलनकारियों को पहले ही प्रशस्ति पत्र के माध्यम से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं, जो आंदोलनकारी किसी कारणवश सम्मानित होने से छूट गए थे, उन्हें आज सम्मानित किया गया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान लगभग 10 झारखंड आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें नरकोपी गांव के विनोद महतो, दयाल महतो एवं प्रमोद दुबे सहित अन्य आंदोलनकारी शामिल थे।

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार ने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण में आंदोलनकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके संघर्ष और बलिदान को सम्मान देना हम सभी का दायित्व है।

Post a Comment

0 Comments