क्षेत्र स्थित रामकनाली कांटापहाड़ी पर बीसीसीएल की अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग साइट पर शुक्रवार को भयंकर हादसा हुआ। अचानक हुई लैंडस्लाइड के चलते बीसीसीएल की सर्विस वैन लगभग 400 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें छह मजदूरों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही धनबाद के सांसद श्री ढूलू महतो तत्काल मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित सुरक्षा अधिकारियों को बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। सांसद महतो ने इस दुर्घटना को बीसीसीएल अधिकारियों की गंभीर लापरवाही का परिणाम बताया और कहा कि खनन स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई है।
उन्होंने स्पष्ट कहा, “यह एक बेहद गंभीर मामला है। जहां भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराएंगे और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।”
यह हादसा न केवल मृतकों के परिवारों के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ा सदमा है, और इसकी न्यायसंगत जांच व जवाबदेही की मांग उठ रही है।
रिपोर्टर एमडी वसीम अंसारी


0 Comments