-->

Katras : पैगंम्बरे इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिवस पर खरखरी मे धुमधाम से निकला जुलुस

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लाहो अलैहिस्सलाम का जन्मदिवस को मधुबन थाना क्षेत्र के खरखरी मे हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर शुक्रवार को रजा जमा मस्जिद खरखरी के इमाम मौलाना मोहम्मद अकबर एव सदर शेख नबाब के अगुवाई मे खरखरी में जुलुस-ए-मुहम्मदी निकाला गया। जुलूस में मुस्लिम समाज के बच्चे, युवा व हर उम्र लोग शामिल थे। इस दौरान मधुबन पुलिस काफी सजग दिखी। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोग नारे तकबीर अल्लाहो अकबर, सरकार की आमद मरहबा, पत्ती-पत्ती, फूल-फूल या रसूल या रसूल नारा लगा रहे थे।इस जुलुस मे सभी धार्मिक झंडा लेकर बाजा बजाते व बच्चे नात पढ़ते हुए जा रहे थे। वहीं जुलुस-ए-मुहम्मदी मे मुस्लिम जमात रजा जमा मस्जिद खरखरी से निकलकर क्षेत्रो में पहुंचा तो इसका जोरदार स्वागत हुआ। कई जगहों पर स्टॉल लगाकर जूस व मिठाई के साथ स्वागत किया।खरखरी जमा मस्जिद से जुलुस निकल कर खरखरी बस्ती, खरखरी बाजार, नवागढ मोड, लाला बाडी भ्रमण करते हुए वापस जमा मस्जिद खरखरी बस्ती प्रआगण पहुंचे। जहां सलातो सलाम का नजराना पेश किया गया। वतन की सलामती की और भाईचारगी की दुआएं भी मांगीं। इसके बाद उपस्थित लोगों के बीच सिरनी तकसीम की गई, फिर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मोके पर शेख जैनुल, शेख मुस्तकीम, शेख डब्लु, अब्दुल मन्नान,शेख ग्यास, शेख सिद्दीक, शेख कल्लु, शेख इबरार,शेख सन्टु, आदी सेडको लोग जुलुस मे सामिल थे ।

Post a Comment

0 Comments