-->

Dhanbad : धनबाद में 19 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 21 कंपनियां लेंगी हिस्सा

धनबाद के युवाओं के लिए रोजगार की अच्छी खबर है. अवर प्रादेशिक नियोजनालय धनबाद की ओर से 19 सितंबर 2025 को दंतोपंत ठेगड़ी रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा. यह मेला अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर बरटांड़, धनबाद में होगा. इस रोजगार मेले में करीब 21 कंपनियां भाग लेंगी और नौकरी के अवसर उपलब्ध कराएंगी.उम्मीदवारों को 10 हजार रुपये से लेकर 40 हजार रुपये तक की सैलरी की पेशकश की जाएगी, जो उनकी योग्यता और अनुभव पर निर्भर करेगी. इसमें 8वीं पास, मैट्रिक पास, 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट और अन्य डिग्रीधारी आवेदन कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments