17 सितंबर 2025 को बैंक ऑफ इंडिया, आंचलिक कार्यालय,धनबाद में हिंदी माह के उपलक्ष्य में समाचार वाचन,आशु भाषण एवं हिंदी शब्दावली प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया।
इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्यों ने अत्यंत उत्साह एवं धैर्यपूर्वक प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आंचलिक प्रबंधक दिनेश प्रसाद ने की। उन्होंने प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों के जोश एवं सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए सभी को शुभकामनाएँ दीं तथा कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार की प्रतियोगिताएँ निरंतर आयोजित होती रहेंगी। उन्होंने स्टाफ सदस्यों से आग्रह किया कि हिंदी माह के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भाग लें।
उप आंचलिक प्रबंधक अभ्रतनु चंद ने भी स्टाफ सदस्यों को प्रोत्साहित करते हुए हिंदी के प्रति समर्पण और सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा और सभी प्रतिभागियों ने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं संवर्धन हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।


0 Comments