मैथन डैम स्थित हाइडल स्टेशन के अंदर शुक्रवार को डीवीसी के कर्मचारी नियमित ड्यूटी पर तैनात होकर बिजली का उत्पादन कर रहे थे इसी दौरान दोपहर करीब 12:30 बजे 8 फीट लंबा विशाल अजगर दिखाई दिया। जिसे देख कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे बाद में इसकी सूचना सीआईएसएफ के जवानों को दिया गया जिसके बाद सीआईएसएफ के हेड कांस्टेबल/अग्नि सीके. शुक्ला और संतोष कुमार ने मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ा। और उसे जंगल में छोड़ दिया।


0 Comments