-->

Gomoh : रेल सेवाएँ शीघ्र सामान्य करने हेतु धनबाद मंडल प्रशासन के प्रयास जारी।

20 सितंबर 2025 को कुड़मी समाज के आंदोलन के मद्देनजर धनबाद मंडल में सभी आंदोलन प्रभावित स्टेशनों की स्थिति का मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र द्वारा स्वयं कंट्रोल रूम से सतत निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धनबाद मंडल प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। प्रभावित यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुँचाने हेतु चन्द्रपुरा से रांची एवं आसनसोल से धनबाद के लिए प्राइवेट बसों की व्यवस्था भी की गई है। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्टेशनों पर रुकी हुई ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों के बीच पानी एवं खाद्य सामग्री का वितरण भी निरंतर किया जा रहा है। धनबाद मंडल प्रशासन यात्रियों से सहयोग की अपील करता है और उन्हें आश्वस्त करता है कि रेल सेवाओं के शीघ्र सामान्य संचालन हेतु हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उक्त जानकारी मोहम्मद इकबाल वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी के द्वारा दी गई है।

Post a Comment

0 Comments