डीवीसी के सॉफ्टवेयर में आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण डीवीसी में कार्यरत 800 कैजुअल कर्मी ठेका कर्मी, वन कर्मी सहित सैंकड़ों अस्थाई कर्मियों का मासिक पेमेंट एवं बोनस नहीं मिल पाया है ।जिसके कारण कर्मियों में काफी नाराजगी है इसकी जानकारी देते हुए कैजुअल वर्कर यूनियन के सचिव श्यामल बाउरी ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन के गलत नीतियों के कारण डीवीसी में कार्यरत सैकड़ो कैजुअल कर्मी सहित अन्य अस्थाई कर्मियों को वेतन भुगतान नहीं होने के कारण उनका पूजा खराब हो जाएगा उन्होंने कहा कि डीवीसी प्रबंधन को चाहिए था कि एक हफ्ता पहले ही अस्थाई कर्मियों को वेतन भुगतान एवं बोनस दे दे जिससे की पूजा के दौरान वह अपना खरीदारी कर सके।

0 Comments