करूर भगदड़ मामले में मौत का आंकड़ा अब 39 तक पहुंच गया है. मुख्यमंत्री डीएमके स्टालिन ने निर्देश दिया है कि अस्पतालों में भर्ती सभी लोगों को बेस्ट मेडिकल ट्रीटमेंट मिले.भगदड़ की घटना तब हुई जब विजय करूर में भाषण दे रहे थे. टीवीके प्रमुख ने अपना भाषण बीच में रोक दिया और कार्यकर्ताओं को पानी की बोतलें दीं. उन्होंने भीड़ से एम्बुलेंस के लिए रास्ता बनाने का आग्रह किया. इस दौरान, रैली में 9 साल की एक बच्ची लापता हो गई, जिसे तलाशने के लिए विजय ने कार्यकर्ताओं से मदद मांगी.मृतकों के परिवारों को मुख्यमंत्री लोक राहत कोष से 10-10 लाख रुपये दिए जाएंगे और अस्पतालों में इलाज करा रहे प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 लाख रुपये दिए जाएंगे.
तमिलनाडु की सत्ता में बदलाव का दावा
भाषण के दौरान विजय ने यह भी कहा कि तमिलनाडु की राजनीति में अगले छह महीनों में सत्ता बदल जाएगी. यह रैली विजय के 2026 विधानसभा चुनावों से पहले पूरे राज्य में चल रहे अभियान का हिस्सा थी. अधिकारियों और आयोजकों ने स्थिति को नियंत्रित किया और रैली बिना किसी और बाधा के समाप्त हो गई.

0 Comments