-->

Dhanbad : सीआईएसएफ ने मेधावी छात्रों को दिया छात्रवृत्ति का लाभ

 



शिक्षा और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सीआईएसएफ जवानों के मेधावी छात्र-छात्राओं को विभाग छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान किया है। इसकी जानकारी देते हुए सीआईएसएफ मैथन यूनिट के उप कमांडेंट अनिल कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा जवानों के मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करना कमियों के कल्याण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है उन्होंने कहा कि केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने डीजी मेरिट छात्रवृति योजना में एक बड़े सुधार को मंजूरी दी है, जिससे शिक्षा और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सीआईएसएफ कर्मियों के सभी वार्डस्(बच्चों) को इसका लाभ मिलेगा।

शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए,नए मानदंडो के तहत कुल 567 छात्र लाभन्वित हुए हैं।जिसमे सीआईएसएफ डीवीसी मैथन के प्रधान आरक्षक/जीडी बी एन पांडे की पुत्री अकांक्षा पांडे जो कक्षा 12वीं मे (85%) अकं एंव प्रधान आरक्षक/जीडी प्रदीप कुमार की पुत्री प्रियाल त्रिपाठी जो कक्षा 12वीं मे (84%) अकं प्राप्त* कर छात्रवृति प्राप्त की हैं। इस कल्याणकारी सुधार से जवानों का मनोबल बढ़ा है

Post a Comment

0 Comments