-->

Katras : विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया सिनिडीह दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन



मधुबन थाना क्षेत्र के सिनिडीह स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन सोमवार को बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। कमिटी के सदस्यों ने विधायक को बुके ,अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रशासन की ओर से महुदा अंचल निरीक्षक ममता कुमारी को सिनिडीह पंचायत की मुखिया सुमन देवी के द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया साथ ही मधुबन थाना प्रभारी शुभम कुमार को कमिटी के सदस्यों के द्वारा बेच लगाकर स्वागत किया गया। 

 

विधायक ने दुर्गा पूजा की बधाई देते हुए कहा कि, सबसे पहले मैं यहां की जनता को बहुत बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे अपना बहुमूल्य वोट देकर मुझ पर अपना विश्वास जताया और मुझे विधान सभा भेजने का काम किया। मैं उनके विश्वास पर खरा उतरने का काम करूंगा, आप के हर सुख दुख में साथ रहने का प्रयास करेंगे। “दुर्गा पूजा श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। मेरी ओर से सभी श्रद्धालुओं को ढेर सारी शुभकामनाएं। 

पंडाल की सजावट और भव्यता ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन समिति की ओर से पंडाल में सुरक्षा, स्वच्छता और दर्शन की समुचित व्यवस्था की गई है।

इस मौके पर श्री श्री दुर्गा पूजा सार्वजनिक समिति महेशपुर कोलियरी के अध्यक्ष गौरचंद बाउरी, सचिव लाल बहादुर,उप मुखिया टुन्नू वर्णवाल, रंजीत पासवान,दिनेश महतो,सुजीत गयाली, चंडी गयाली,बसंत गयाली, बिनोद सिंह,जगरनाथ गयाली आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments