कुल 4919 पदों पर नियुक्ति होनी थी। लेकिन परीक्षा प्रक्रिया शुरु नहीं हुई थी। अब नई नियमवाली की तहत सिपाही के पद पर नियुक्ति होगी। जानकारी के मुताबिक पुलिस मुख्यालय ने झारखण्ड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के लिए पूर्व में प्रकाशित विज्ञापन संख्या-17/2023 को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है, इसके साथ ही, इस परीक्षा के लिए जारी की गई अधियाचना (रिक्ति की सूचना) को भी वापस ले लिया गया है। यह फैसला लिया गया है कि अब संयुक्त भर्ती नियमावली-2025 के तहत ही नई नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जाएगी।

0 Comments