-->

Dhanbad : गेंदनवाडीह पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण के दौरान कई गड़बड़ियां उजागर

तोपचांची प्रखंड के गेंदनवाडीह पंचायत सचिवालय में सामाजिक अंकेक्षण के तहत जनसुनवाई का आयोजन किया गया। यह अंकेक्षण मनरेगा (वर्ष 2024–25) एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (वर्ष 2016 से 2025) से जुड़ी योजनाओं पर 20 से 26 सितंबर 2025 तक किया गया। जनसुनवाई के दौरान सामाजिक अंकेक्षण दल के सदस्य जितेंद्र कुमार, विजय कुमार महतो और परमेश्वर महतो ने अपनी रिपोर्ट ज्यूरी के समक्ष प्रस्तुत की। ज्यूरी में ब्लॉक से वेद प्रकाश पाठक (सीआरपी), समाजसेवी योगेश्वर प्रसाद महतो, मनरेगा मजदूर झगरू महतो और स्वयं सहायता समूह की मीना देवी शामिल थीं। अंकेक्षण में कई गंभीर कमियां सामने आईं— आवास निर्माण के लिए मुखिया द्वारा राशि वसूली JE द्वारा एमबी नहीं किया जाना मजदूरों को काम के अनुपात में भुगतान न होना पौधारोपण न होने के बावजूद भुगतान बिना प्रशासनिक/तकनीकी स्वीकृति के योजनाओं का क्रियान्वयन रोजगार सेवक द्वारा रोजगार दिवस का नियमित आयोजन न करना कुआं निर्माण व भवन निर्माण में अधिक भुगतान SECC डाटा के आधार पर पात्र परिवारों को आवास न मिलना सरकारी नौकरी वाले परिवारों को पीएम आवास का लाभ मिलना गाय शेड को आवास निर्माण के रूप में बनाया जाना, इन मुद्दों पर ज्यूरी ने निर्णय सुनाया। कुछ मामलों में जुर्माना लगाया गया, जबकि शेष गंभीर मामलों को प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई के लिए अग्रसारित कर दिया गया। मौके पर गेंदनावाडीह पंचायत के मुखिया बसंती देवी, मुखिया पति भागीरथ प्रसाद महतो, हुबलाल दास, मीना देवी, रोजगार सेवक अखिलेश प्रसाद महतो, कुंती देवी, टेकलाल महतो, राधा वल्लभ, गोविंद कुमार महतो समिति ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments