-->

Gomoh सरकार अब भी विकास के कामों से कोसों दूर है : सदानंद महतो

नावाबारी चैता पंचायत

झारखंड प्रदेश को अलग राज्य हुए 25 वर्ष हो गए हैं. गांव में बसोवास करने वाले खतियानी व मूलवासी लोग आज भी मूलभूत सुख सुविधा से वंचित हैं.तोपचांची प्रखंड के आधा से अधिक गांव मुख्य सड़क से नहीं जुड़ पाए हैं.तोपचांची क्षेत्र के गुनघुुसा पंचायत के बदाही गांव,चितरपुर पंचायत के धाजाटांड व पिपराडीह मदैयडीह के कालाझार,पंचायत के दुमदुमी दादुभंगाठ,, खरियो के कुबड़ी आमटांड,रामकुंडा पंचायत के तुरसाबाद रजक टोला एवं चैता पंचायत के नावाबारी व पिपराटोला आदि कई गांव सड़क सुविधा से वंचित हैं.वहीं इस संबंध में आजसू पार्टी जिला संगठन सचिव श्री सदानंद महतो ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख,अंचला अधिकारी, थाना प्रभारी,वन क्षेत्र पदाधिकारी, माननीय विधायक टुंडी,माननीय सांसद गिरिडीह को पत्र लिखकर सड़क निर्माण की अपील की है. उन्होंने कहा कि सरकार अब भी विकास के कामों से कोसों दूर है, ग्रामीण सड़क अभी भी नहीं बन पाया है।


Post a Comment

0 Comments