झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को पटना पहुंचे और राजद की वरिष्ठ नेता एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर राजद अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लालू प्रसाद यादव का हालचाल लिया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी प्राप्त की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति, सामाजिक-आर्थिक हालात, तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई।


0 Comments