7 सितंबर को अतिथि पैलेस गोमो के प्रांगण में धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के पक्ष में संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत राय सुमायरी कार्यक्रम का आयोजन तोपचांची प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश प्रसाद की अध्यक्षता में की गई। जिसमें धनबाद जिला कांग्रेस पार्टी के बतौर पर्यवेक्षक विधायक दिनेश गुर्जर छत्तीस गढ़ एवं प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षक अशोक चौधरी व डॉक्टर मोहम्मद तौसीफ तथा धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा खास तौर से मौजूद रहे। इस दौरान पर्यवेक्षकों द्वारा सभी कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में एक एक कर के जिला अध्यक्ष को चुनने की राय सुमायरी ली गई।
मौके पर अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष राजू दास, प्रदेश सचिव मनोज यादव, शमशेर आलम, मदन महतो, मंटू दास, शंकर प्रजापति, रविंदर वर्मा, विश्वनाथ शर्मा, छोटन सिंह, वासुदेव ठाकुर, अशोक ठाकुर, युगेश ठाकुर, गुलजार अहमद, मनोज चौधरी, राजू कुरैशी, संतोष ठाकुर, डॉक्टर प्रेम चंद्र महतो, संजीव होर, बैजनाथ महतो, सुनील वर्णवाल, कमरू कुरैशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
0 Comments