रविवार को तोपचांची पंचायत के ग्रामीणों ने एक लिखित शिकायत आवेदन देकर तोपचांची थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती से मांग की है कि तोपचांची गोमो रोड में राहगीरों व स्कूली बच्चों बच्चियों को काफी दिक्कत, हैवी वाहनों से हो रही है. तोपचांची बाजार के गोमो रोड इन दिनों दुर्घटना का प्रमुख केंद्र बना हुआ है.गोमो रोड में मॉडर्न इन्फेंट स्कूल,दी कोऑपरेटिव बैंक, झामाडा का विवाह मंडप,सब्जी दुकान तथा एचडीएफसी एटीएम आदि होने के वजह से भीड-भाड काफी बढ़ गया है.आजसू पार्टी के जिला संगठन सचिव सदानंद महतो ने कहा कि बैरिकेेडिंग रोड सेफ्टी डिवाईस लगा दी जाए, तो दुर्घटना पर अंकुश लगाया जा सकता है,वहीं अतहर नवाज खान ने कहा कि हैवी व्हीकल की गति को हम कम कर सकते हैं।
0 Comments