-->

Gomoh : तोपचांची थाना में दुर्गा पूजा शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व सौहार्द पर जोर

तोपचांची प्रखंड में शांति और सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा मानने को लेकर तोपचांची थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी नीलू टुडू, प्रखंड प्रमुख आनंद महतो, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, पूर्व उप प्रमुख अतहर नवाज खान मौजूद थे। इस दौरान तोपचांची थाना इंस्पेक्टर सह प्रभारी अजीत कुमार ने मौजूद लोगों से पूजा के दौरान होने वाली व्यवस्था और विसर्जन का जायजा लेते हुए कहा कि किसी भी तरह का व्यवधान उत्पन्न करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा, इस दौरान पूजा समिति को स्वच्छता, सुरक्षा , एवं स्वास्थ्य संबंधी आपातकालीन व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी सीओ नीलू टुडू ने सरकारी गाइडलाइन की जानकारी देते हुए बताई कि पंडालों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था अनिवार्य होनी चाहिए, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध है, साथ ही फेक मैसेज और अफवाह न फैलाए इसपर विशेष नजर रखी जाएगी, भड़काऊ गाना से परहेज करें, अंत में उन्होंने कहा कि हेल्प लाइन नंबर आप सबों को दी जा रही है किसी प्रकार की दिक्कत होने पर तुरंत खबर करे। सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगी जो भी दोषी पाए जाएंगे उसके साथ करवाई की जाएगी। मौके पर मुखिया गुलाम सरवर खान , प्रसिद्ध सिंह, सीताराम महतो, भागीरथ महतो, सियाराम सिंहा,सदानंद महतो, एसआई कुबेर साव, सुमन कुमार सिंह, हर्षमनी राम, राजू कुमार, दिनेश पांडे, राकेश दुबे, राधा रमण पांडे सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments