-->

Katras : बाघमारा अंचलाधिकारी और मधुबन थाना प्रभारी ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण,दिए कई दिशा निर्देश

बाघमारा सी.ओ. गिरिजानंद किस्कु व् मधुबन थाना प्रभारी शुभम कुमार ने सिनीडीह और खरखरी दुर्गा मंदिर पुजा पंडाल का निरीक्षण किया। इस दौरान बाघमारा सी.ओ. ने लोगो से शान्ति व् उल्लास के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील की। मेले के दौरान शांति व्यवस्था भीड़ भाड़ में बच्चों ओर बुजुर्गों पर विशेष ध्यान रखने की बात कही। सिनिडीह में श्री श्री दुर्गा पूजा सार्वजनिक समिति महेशपुर कोलियरी के पंडाल का निरीक्षण के दौरान कमिटी के सदस्यों को कई दिशा निर्देश दिए। इसके बाद खरखरी के दुर्गा मंदिर पूजा पंडाल पहुंचे और वहां के कमिटी सदस्यों को भी विधि व्यवस्था बरकरार रखते हुए साफ सफाई एवं सुरक्षा का ध्यान रखने से संबंधित कई दिशा निर्देश दिए। मौके पर सिनिडीह कमिटी के अध्यक्ष गौरचंद बाउरी,बिट्टू चौहान, रणजीत पासवान सुजीत गयाली,नेपाल महतो,गोपाल बाउरी जबकि खरखरी से काली शर्मा, दुर्गा शर्मा, पूजा कमिटि अध्यक्ष भुषण पासवान,कमिटी सदस्य श्याम कुमार, प्रमोद सिंह,दुर्गी भुईयां,दिनेश भुईयां,रामकुमार ,शेरु, गुड्डू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments