प्रखंड सभागार तोपचांची में शुक्रवार को एलआरडीसी धनबाद की अध्यक्षता में बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ के साथ एस.आई.आर मतदाता सूची के वर्गीकरण हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं एलआरडीसी द्वारा निर्देश दिया गया कि वर्तमान मतदाता सूची को पांच वर्गों में वर्गीकृत करें। श्रेणी A में 2003 की उपलब्ध मतदाता सूची के वर्तमान मतदाता। श्रेणी B में 1 जुलाई 1987 से पहले जन्में मतदाता। श्रेणी C में 1 जुलाई 1987 और 2 दिसंबर 2004 के बीच जन्में मतदाता। श्रेणी D जिनका जन्म 2 दिसंबर 2004 के बाद हुआ है। श्रेणी E भारत के बाहर जन्में एवं नागरिकता अधिनियम से नागरिकता प्राप्त मतदाता।
0 Comments