-->

Barora : गजलीटांड़ खान हादसे में शहीद 64 मजदूरों को दी गई श्रद्धांजलि

26 सितम्बर 1995 को गजलीटांड़ खान हादसे में जलसमाधि हुए 64 मजदूरों की स्मृति में गुरुवार को शहीद स्तंभ पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार को सुबह से ही लोगों का तांता शहीद स्तंभ पर लगा रहा। इस मौके पर बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल,, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ,टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ,विजय झा सहित विभिन्न ट्रेड यूनियनों के नेताओं ने शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएमडी मनोज अग्रवाल ने कहा कि “26 सितम्बर कोयलांचल के इतिहास में काले दिन के रूप में याद किया जाता है, क्योंकि इसी दिन 79 कर्मियों ने अपनी जान गंवाई थी। हम उन सभी शहीद कर्मियों को शत्-शत् नमन करते हैं। बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि “26 सितम्बर को कोयलांचल के इतिहास में काले अध्याय के रूप में याद किया जाता है।”बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, तथा टुंडी मथुरा प्रसाद महतो और सीएमडी श्री अग्रवाल ने जलसमाधि में मृत कर्मियों की स्मृति में फलदार पौधे लगाए तथा परिजनों को भी पौधे भेंट किए।

Post a Comment

0 Comments