तोपचांची बाजार में झारखंड सरकार के द्वारा आवंटित विदेशी शराब दुकान को अन्यत्र करने को लेकर मंगलवार को धनबाद उपायुक्त को जनता दरबार के समक्ष एक आवेदन पत्र तोपचांची के ग्रामीणों ने दिया. इसका नेतृत्व तोपचांची पंचायत के मुखिया गुलाम सरवर खान ने किया. इस दौरान मुखिया सरवर खान ने कहा कि तोपचांची बाजार में अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकांश परिवार के लोग निवास करते हैं.
इस संबंध में आजसू पार्टी के जिला संगठन सचिव सदानंद महतो ने कहा कि विदेशी शराब दुकान के दूसरी साईड में बच्चों का किड्स स्कूल मॉडर्न इन्फेंट है. वहीं 100 मीटर के दूरी में बजरंगबली मंदिर है.इसके अलावा पश्चिम दिशा में शिव मंदिर व कोऑपरेटिव बैंक तथा झामाडा का विवाह मंडप है. इससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. इस विदेशी शराब दुकान को बाजार से हटाने को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल के द्वारा माननीय विधायक टुंडी विधानसभा क्षेत्र,माननीय सांसद गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र,जिला परिषद उपाध्यक्ष धनबाद तथा जिला उत्पाद पदाधिकारी धनबाद को पत्र लिख कर इसकी शिकायत की गई है।


0 Comments