धनबाद अंचल के अंतर्गत सोनारपाड़ा शाखा में हिंदी माह के उपलक्ष्य में स्टाफ सदस्यों के बीच समाचार वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सभी स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से कार्यक्रम को सफल बनाया।
प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक विकास भगत के साथ-साथ आंचलिक कार्यालय से पधारे जोखिम प्रबंधन विभाग के धनंजय प्रसाद एवं सुरक्षा अधिकारी रवि रंजन भी उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल द्वारा निष्पक्ष मूल्यांकन के उपरांत विजेताओं को सम्मानित किया गया।
0 Comments