3 सितंबर 2025 को हरिहरपुर थाना परिसर में ईद मिलादुन्नबी के अवसर शांति समिति की बैठक अंचलाधिकारी तोपचांची नीलू टुडू एवं हरिहरपुर थाना प्रभारी राहुल कुमार झा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान विशेष रूप से दुर्गापूजा एवं ईद मिलादुन्नबी के बारे में विशेष रूप से चर्चा हुई।
इस दौरान प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार ने लोगों से त्यौहार की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने कहा की हरिहरपुर थाना क्षेत्र का इतिहास रहा है कि यहां भाईचारा हमेशा बनी रहती है। कभी भी यहां किसी प्रकार की अप्रीय घटना नहीं घटी है।
अंचलाधिकारी नीलू टुडू ने कहा कि आप लोग जितने भी कमिटी के मेंबर हैं एक एक वोलेंटियर रख लें। जो जुलूस का नेतृत्व करेगा। सभी का मोबाइल नंबर थाना में होगा। किसी भी विवादित मैसेज को फॉरवर्ड नहीं करना है। कहीं भी संदेह हो तो तुरंत थाना को सूचना देंगे।
थाना प्रभारी राहुल कुमार झा ने कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस की खास नजर रहेगी। डीजे का उपयोग नहीं करना है। पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। रूट पर ही जुलूस को निकालना है। आप सभी लोग आपस में मिलजुल कर त्यौहार को मनाएंगे। मौके पर दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।
0 Comments