
ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल के द्वारा तोपचांची प्रखंड अंतर्गत चिनपुर से कतरास रोड होते हुए भाया मंझलीगौड़ा से गेंदनावाड़ी तक लगभग 1.5 करोड़ के अंतर्गत से बनने वाली सड़क भूमि विवाद में फसता दिख रहा है.विभाग के योजना का प्राक्कलन नकशे में ज्यादातर क्षेत्र वनभूमि और रैयत भूमि के दायरे में आ रहे हैं,जिससे रैयतों में रोष स्वरूप अपने खतियानी भूमि पर लाल झंडा गाडकर सरकारी कार्य वर्जित होने का बोर्ड लगाकर विरोध जताया जा रहा है.भूमि रैयतो काअगुवाई कर रहे अर्जुन महतो ने बताया कि टेंडर पर फोकस कर योजना बनाई जा रही है.टेंडर से पूर्व कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास प्रमंडल धनबाद को आपत्ति आवेदन देकर जांच करवाई की मांग किए थे,परंतु विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं कि संवेदक को कार्य करने को सरजमीं पर भेज दिया गया ,कार्यपालक अभियंता किस भूमि पर सड़क बनाने को एनओसी दिया है.सर जमीन पर जाकर दिखाना चाहिए हम रैयतगण अपनी भूमि पर किसी कीमत पर कार्य करने नहीं देंगे.वहीं, आजसू नेता सदानंद महतो ने कहा कि रोड बनने से पूर्व विभाग के द्वारा सर्वे किया जाता है,लेकिन इस सड़क के लिए ऑफिशियल सर्वे हुआ था, तभी आज रैयत विरोध कर रहे हैं.
0 Comments