-->

Katras : आजीविका महिला संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा

महिलाएं स्वावलंबी हुईं तो समाज होगा मजबूत : शत्रुघ्न

।बाघमारा प्रखंड के फुलारीटांड पंचायत अंतर्गत नावागढ़ हरेन्द्र टाकीज विवाह मंडप में मंगलवार को फुलारीटांड आजीविका महिला संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड बाघमारा संकुल-फुलारीटांड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया. बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक शत्रुघ्न महतो, महेशपुर टू मुखिया संध्या देवी, फुलारीटांड के पूर्व मुखिया दिलीप कुमार विश्वकर्मा, चेम्बर ऑफ कॉमर्स नावागढ़ के सचिव संजय दुबे, समाजसेवी हरि साव, जेएसपीएल के प्रखण्ड कर्मी शंभु राणा, रघुवीर रवानी, खलबली देवी, तुलसी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । अतिथियों का स्वागत गीत व नृत्य से किया गया. विधायक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समूह से जुड़े सभी महिला छोटे छोटे कुटीर उधोग स्थापित कर स्वावलंबी बने, तभी अच्छे समाज की स्थापना हो सकती है नारी शक्ति को सुदृढ़ बनाने का हमारा प्रयास रहेगा । सभा में फुलारीटाँड, महेशपुर टू, खरखरी, सिनीडीह, मधुबन, बरोरा, मंदरा, केशरगढ़, बहियारडीह व टुंडू पंचायत के 318 समूह सदस्य शामिल थे. सभा में संकुल द्वारा वर्ष 2024-25 का आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले 30 सक्रीय महिला, 01 बैक सखी, 18 एमबीके, 01 नव जीवन सखी, को विधायक शत्रुघ्न महतो के द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन जेआरपी संगीता देवी ने किया ।

Post a Comment

0 Comments