154 परिवारों को पुनर्वास स्थल की जमीन का पट्टा मिलेगा:मथुरा
बाघमारा पूरे झारखंड में एक नंबर पर चल रहा है:अरूप
रामकनाली के मुंडा धौड़ा में 5 सितंबर को हुए भू-धसान जमींनदोज की घटना के मामले में झारखंड विधानसभा की गठित टीम घटना स्थल का जायजा लेने पहुची.थे.यहां पहुचने पर टीम में शामिल जनप्रतिनिधियों को बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा ने पूरी जानकारी दी.टीम में टुंडी विधायक सह सचेतक मथुरा प्रसाद महतो, धनबाद विधायक राज सिन्हा, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, निरसा विधायक अरुप चटर्जी,चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक, तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के अलावा डीजीएमएस व बीसीसीएल अधिकारी, जिला प्रशासन, बाघमारा सीओ गिरजानंद किस्कू, कतरास इंस्पेक्टर मुकेश चौधरी, कतरास थानेदार असित कुमार सिंह,रामकनाली ओपी प्रभारी संतोष कुमार रवि आदि थे.टीम में शामिल विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने बताया कि कुम्हार बस्ती के विस्थापित 154 परिवारों को पुनर्वास स्थल की जमीन का पट्टा (लीज) उन्हीं के नाम से दिया जायेगा.निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि डीजीएमएस की टीम भी साथ है, जो कमियां होगी.उसे देखेंगे.सारी चीजों का अवलोकन कर उसकी समीक्षा की जायेगी. अवैध खनन के लिये किसी व्यक्ति विशेष को दोष नहीं दे सकते है.सीएमडी-डीसी को बोले है कि अवैध खनन में मौत हो रही है.वह बंद होनी चाहिये. श्री चटर्जी ने कहा कि अभी बाघमारा पूरे झारखंड में एक नंबर पर चल रहा है.बाघमारा में पोस्टिंग के लिये लाइन लगी रहती है.मौके पर मजदूर नेता राजेंद्र प्रसाद राजा,प्रदीप पांडे,प्रभात मिश्रा, मुन्ना सिद्दीकी,विनोद सिंह,उदय सिंह,विनय सिंह आदि थे.


0 Comments