
आई लव मोहम्मद पोस्टर लगाने के मामले में कानपुर में दर्ज मुकदमे की निंदा करते हुए एक जुलूस तोपचांची के लेदाटांड में निकाल कर विरोध जाहिर किया गया। जुलूस में सैकड़ों युवा अपने हाथों में आई लव मोहम्मद के बैनर लेकर लेदाटांड में मार्च करते हुए सरकार से मुकदमे को वापस लेने की मांग करते हुए जेल से रिहा की अपील की है। इस दौरान सभी युवा आई लव मोहम्मद के नारे लगा रहे थे। युवाओं ने कहा कि नबी से मोहब्बत करना क्या जुर्म है। हमलोग सरकार से अपील करते है कि आई लव मोहम्मद लिखने वाले पर मुकदमा करना गैर कानूनी है, सरकार इसपर संज्ञान ले और मुकदमा वापस करवाए। बता दे कि ईद मिलादउननबी के मौके पर कानपुर में आई लव मोहम्मद के बैनर लगाए गए थे जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 20 से 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था जिसके विरोध में देश की राजधानी सहित कई शहरों में लोगों के द्वारा प्रोटेस्ट किया जा रहा है।
रविवार को लेदाटांड़ में भी जुलूस निकाला गया। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों में मो जानी ने कहा अगर आई लव मोहम्मद बोलना जुर्म है तो हम यह जुर्म करेंगे, वहीं जमील अख्तर ने कहा कि नबी से मोहब्बत करना कोई जुर्म नहीं है सरकार मुकदमा रद्द करे , मोहम्मद का नाम लेना कोई अपराध नहीं है एक तरफा एफआईआर किया गया है, सरकार जांच कर एफआईआर वापस ले। मौके पर जानीबाबू अंसारी, सोहेल अख्तर, अजमल अंसारी, जमिल अख्तर, वसीम, मंजर हुसैन, दिलखुश, मासूम आलम, मिन्हाज, में शरीयत, मो इकरामुल, मो संजर, मो जावेद, मो रिजवान, खालिद , एजाज सहित सैकड़ों लोग शामिल थे ।


0 Comments