दुर्गा पूजा शान्ति सोहार्द पूर्ण बनाने को लेकर मधुबन थाना प्रभारी शुभम कुमार के नेतृत्व में देर शाम पुलिस के जवानों का फ्लैग मार्च निकाला गया। जो मधुबन थाना से निकल कर थाना क्षेत्र में हो रहे चारों पूजा पंडालों का श्री श्री दुर्गा पूजा सार्वजनिक समिति सिनिडीह,दुर्गा पूजा समिति खरखरी,दुर्गा पूजा समिति नवागढ़, दुर्गा पूजा समिति बुदोरा का दौरा किया । मधुबन थाना प्रभारी शुभम कुमार ने पूजा समिति के अधिकारियों से मिल कर पूजा संबंधित वार्ता भी की एव पुजा समिति के सदस्यों को आपसी सदभाव के साथ दूर्गा पूजा उत्सव को मनाने का निर्देश भी दिये। फ्लैग मार्च खरखरी बस्ती मस्जिद पट्टी होते महुदा कतरास रोड से सोनारडीह ओपी तक गई फ्लेग मार्च मे मधुबन थाना ,खरखरी ओपी,सोनारडीह ओपी के अधिकारियों सहित दर्जनों पुलिस के जवान मोजुद थे।

0 Comments