![]() |
झामाडा के मृतकर्मियों के आश्रित परिजन |
आजसू पार्टी के नेता सदानंद महतो ने झारखंड के मुख्यमंत्री,राज्यपाल समेत राज्य सरकार के उच्च अधिकारियों से झमाडा धनबाद के स्थाई प्रबंध निदेशक बहाल व पदस्थापना करने की मांग हेतु पत्राचार किया है.आजसू पार्टी के नेता सदानंद महतो ने अपने मांग पत्र में जिक्र करते हुए अफसोस जताया है कि धनबाद एवं धनबाद जिले में झामाडा अंतर्गत पेयजलापूर्ति,स्वास्थ्य,विकास, नए मकान के निर्माण संबंधी नक्शा स्वीकृत और मृतकर्मियों के आश्रितों का अनुकंपा नियुक्ति तथा कार्यकर रहे कर्मचारियों के समस्याओं के निष्पादन का मामला ठप है.उक्त मामलों के निराकरण व निष्पादन हेतु झमाडा धनबाद के स्थाई प्रबंध निदेशक पदस्थापना होने से संभव है.झारखंड के मुख्यमंत्री, राज्यपाल समेत राज्य सरकार के संबंधित आलाअधिकारी को इस ओर पहल करने की गुहार आजसू नेता सदानंद महतो ने लगाई है।

0 Comments