*
: शारदीय नवरात्रि के अवसर पर श्री श्री पहाड़ी दुर्गा मंदिर समिति देवघरा, राधानगर, भक्तूडीह, आमाडीह (महुदा) द्वारा आयोजित गरबा/डांडिया उत्सव कार्यक्रम के मौके पर धनबाद जिला परिषद अध्यक्षा शारदा सिंह को पूजा कमिटी सदस्यों ने अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर गरबा/डांडिया नृत्य का भरपूर आनंद लिया। संगीत और उत्सव के इस अद्भुत संगम ने सभी को एक अनोखे और अविस्मरणीय अनुभव, एक-दूसरे के साथ आनंदमयी पल और आयोजन की भव्यता का अनुभव किए। अध्यक्षा शारदा सिंह जी ने इस भव्य आयोजन की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सांस्कृतिक मूल्यों और एकता की भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर धर्माबांध पंचायत की मुखिया श्रीमती मीणा देवी जी, कमिटी के पदाधिकारीगण सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

0 Comments