तोपचांची बाजार के गोमो रोड पर स्थित झामाडा के द्वारा निर्मित विवाह मंडप के मुख्य द्वार पर बीते सालों से कूड़ा कचड़ा गंदगी की ढेर लगी है. गंदगी के दुष्प्रभाव से ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है .गंदगी के कारण विवाह मंडप बंद पड़ी है,संचालन में गंदगी बध़ाएं उत्पन्न कर रही है.वहीं स्वच्छ भारत मिशन योजना को कलंकित कर रहा है.इस जनमुद्दे को आजसू पार्टी के जिला संगठन सचिव सदानंद महतो ने तोपचांची बाजार गोमो रोड के गंदगी को लेकर उपयुक्त धनबाद,माननीय सांसद गिरिडीह,माननीय विधायक टुंडी,झामाडा प्रबंध निदेशक,प्रखंड विकास पदाधिकारी तोपचांची, झामाडा निरीक्षक तोपचांची,जिला परिषद उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर सफाई करवाने को कहा है.वहीं श्री महतो ने कहा कि झामाडा सरकार के आदेश का पालन करें और झामाडा के आश्रित परिवार को जल्द अनुकंपा के आधार पर नियोजन दे।
0 Comments