हरिहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत यादव मुहल्ला नाला पार खेतो से एक व्यक्ति का शव देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दशहत फैल गई, घटना की सूचना पर हरिहरपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई, शव की पहचान यादव मुहल्ले के ही पल्लू यादव के रूप में की गई, सूचना पाकर ग्रामीणों सहित मृतक के परिजनों की भीड़ लग गई, जिसके बाद तरह तरह की चर्चा होने लगी। शाम हो चली थी इसलिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा नही जा सका, परिजन इसे हत्या की बात कह रहे है, बताया जाता है की घटनास्थल पर अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री होती है, मृतक शायद शराब पीने गया था जिसमे उसकी किसी के साथ बकझक के दौरान उसकी हत्या कर दी गई होगी, जिसकी आशंका परिजनों ने जताई
0 Comments