-->

Topchanchi : तोपचांची में दुर्गा पूजा को लेकर अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश

आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनज़र तोपचांची बाजार स्थित सर्विस रोड किनारे किए गए अतिक्रमण को रविवार को हटाने का निर्देश दिया गया। इस अभियान का नेतृत्व तोपचांची अंचलाधिकारी नीलू टुडू एवं थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती ने संयुक्त रूप से किया। अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए अस्थायी दुकान एवं खोमचे हटाए गए। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान भीड़-भाड़ और आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अंचलाधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य श्रद्धालुओं और आम जनता को सुगम यातायात एवं सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। वहीं थाना प्रभारी ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की और कहा कि प्रशासन शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाएगा।

Post a Comment

0 Comments