-->

Topchanchi : तोपचांची गोमो रोड पर थाना प्रभारी ने लगवाई बैरिकेडिंग।

तोपचांची बाजार के गोमो रोड में बैरिकेडिंग की मांग की गई थी।पिछले कई माह से लगातार दुर्घटनाएं बढ़ गई थी। जिससे राहगीर व मुसाफिरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. तोपचांची के ग्रामीणों ने थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती से अपील कि गई कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगे. आप सभी को ज्ञात हो कि गोमो रोड पर टेंपो स्टैंड,दी कोऑपरेटिव बैंक तोपचांची, मॉडर्न इन्फेंट स्कूल तथा कई सब्जी दुकानों के वजह से भीड़ भाड काफी बढ़ गई है. सदानंद महतो ने इसकी लिखित शिकायत आवेदन देकर बैरिकेडिंग लगाने की आग्रह तोपचांची थाना प्रभारी से की थी। 23.सितंबर 2025 को तोपचांची थाना प्रभारी ने गोमो रोड पर ब्रेकिंडिग लगवा दी है। इससे तोपचांची के ग्रामीणों ने खुशी व आभार जताया है।

Post a Comment

0 Comments