-->

दुखद : चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन के बगल में आज एक 14 वर्षीय लड़की का शव कुएं में मिला, हत्या की आशंका


चन्द्रपुरा : क्लास सिक्स की पढ़ने वाली लड़की रागिनी कुमारी जो चंद्रपुरा रेलवे कॉलोनी की रहने वाली थी आज सुबह 6:00 बजे चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन के बगल में कुएं में उसकी लाश मिली। रागिनी छठ के खड़ना के दिन से लापता थी। मौके पर चंद्रपुरा थाना पुलिस पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रागिनी बीरसा स्कूल चंद्रपुरा में छठी क्लास में पढ़ाई करती थी । धनबाद जिला के सुदामडीह के रहने वाले एक युवक और उसके दोस्तों द्वारा इस कांड को अंजाम दिया गया है ऐसा परिजनों ने शक किया है। पुलिस को भी लिख कर दिया है। मामले की छानबीन पुलिस कर रही है

Post a Comment

0 Comments