“सतर्कता जागरूकता सप्ताह” (27 अक्टूबर से 02 नवंबर, 2025) के अवसर पर आज मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा के पालन हेतु सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलाई गई। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि भ्रष्टाचार हमारे देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक प्रगति में एक बड़ी बाधा है। इसके उन्मूलन हेतु हम सभी को मिलकर कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि हम स्वयं को एक आदर्श उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करें तथा रक्षोपाय, सत्यनिष्ठा ढाँचा और नीति-संहिता स्थापित करने के अपने उत्तरदायित्व को स्वीकार करें, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हम किसी भी प्रकार के भ्रष्ट आचरण का हिस्सा न बनें और भ्रष्टाचार के प्रत्येक दृष्टांतों पर अत्यधिक सख्ती से कार्रवाई करें।
मोहम्मद इकबाल
(वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी)

0 Comments